3 बार मैसेज में लिखकर भेजा तलाक, होना पड़ा अलग

Talaq via SMS valid, husband in remorse
दिल्ली (ब्यूरो)। शौहर को गुस्सा आया और कह दिया तलाक। उसने 3 बार तलाक लिखकर बीवी के मोबाइल पर एसएमएस कर दिया, जिससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। तुरंत एहसास हुआ कि गलती हो गई । अब इस पर मुरादनगर के इमाम से फतवा मंगाया गया, जिसमें माना गया कि तलाक हो चुका है। अब शौहर अपने किए पर शर्मिंदा है। वह बीवी को साथ रखना चाहता है, मगर एसएमएस रोड़ा बन रहा है।

लड़की के चाचा साजिद अली ने बताया कि उनकी भतीजी परवीन हिंडन विहार में रहती है। 18 फरवरी 2011 को उसकी शादी मुरादनगर में शाहिद से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद दोनों में तकरार रहने लगी। नाराज बीवी मायके आ गई और महीनों ससुराल नहीं गई। एक दिन गुस्से में शौहर ने बीवी के मोबाइल पर तीन बार तलाक लिखकर एसएमएस कर दिया।

एसएमएस पढ़कर बीवी के होश उड़ गए। उसके मायके वाल तत्काल ससुराल पहुंचे। शौहर ने पहले तो इंकार किया फिर बोला, एसएमएस गुस्से में किया था। उसका मकसद तलाक देना नहीं है। बीवी को ससुराल बुलाने के लिए ऐसा किया था। मामला पंचायत में पहुंचा तो फतवा मंगाने की बात हुई। बकौल शाकिर, हाल ही में कश्मीरी गेट दिल्ली से फतवा मंगाया गया, जिसमें इस तरह तलाक होना माना गया। अब दोनों परिवार पसोपेश में हैं कि क्या करें?

चमन कालोनी पीरवाले मदरसे के मुफ्ती मौ. जमीर का कहना है कि तलाक लिखकर एसएमएस करने से तलाक हो जाता है। लिहाजा अगर दोनों शौहर-बीवी साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें हलाला करके फिर से शादी करनी होगी। मुफ्ती ने बताया कि हलाला के तहत अब बीवी को इद्दत करनी होगी। इद्दत के बाद किसी दूसरे शख्स से शादी करनी होगी। उससे तलाक लेकर फिर इद्दत करनी होगी। इसके बाद ही वह पहले शौहर से शादी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+