राहुल ने किये सपा और बसपा पर करारे वार
तिलहर। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पक्ष में फिजा बनाने की कोशिश में जुटे पार्टी महासचिव राहुल गांधी ने आज सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तथा मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर करारे प्रहार किये और आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने पिछले करीब दो दशक में जाति की आड़ में जनता को लूटा है।
राहुल ने सपा और बसपा पर किये करारे वार राहुल ने प्रदेश के अपने पांच दिवसीय दौरे के तीसरे दिन शाहजहांपुर के तिलहर में आयोजित सभा में कहा कि पिछले 22 वर्षो के दौरान प्रदेश की जनता ने सपा और कभी बसपा पर भरोसा किया लेकिन इन दोनों ही पार्टियों ने उसे धोखा दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने जाति की आड़ में जनता को सिर्फ लूटा है और प्रदेश की तरक्की के लिये इन दोनों दलों से निजात पाना जरूरी है।
खराब मौसम के कारण दिल्ली से चलकर सभास्थल पर करीब चार घंटे देर से पहुंचे कांग्रेस महासचिव ने कहा आपने बसपा पर पूरा भरोसा किया और चुनाव में उसे 208 सीटें दे दीं लेकिन क्या मायावती आपके बीच आयीं क्या आपकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनता ने सपा पर यकीन किया लेकिन उसने भी उसे क्या दिया। उल्टे थानों में अपराधी बैठा दिये।
मजलूमों को न्याय नहीं मिला। राहुल ने मुख्यमंत्री मायावती को बुंदेलखण्ड के दर्द के प्रति उदासीन करार देते हुए कहा मायावती कभी बुंदेलखण्ड नहीं गयीं। उन्होंने नहीं देखा कि सूखा क्या होता है, गरीबी क्या होती है। मैं बुंदेलखण्ड गया वहां मैंने उजाड़ पड़े गांव देखे। हमने बुंदेलखण्ड के विकास के लिये आर्थिक पैकेज भेजा लेकिन वे तीन हजार करोड़ रुपए गायब हो गये।












Click it and Unblock the Notifications