पश्चिम बंगाल में मौत बनकर आई शराब, 107 मरे

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में जहरीली शराब पीने से पहले 10 लोगों की हालत गंभीर हो गई। उन्हें इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। तबतक तो सिर्फ यह आकंडा 10 लोगों का ही था मगर अचानक इलाके में 40 लोगों को उल्टी के रास्ते खून आने लगा। तबतक यह बात पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल चुकी थी। जिला प्रशासन ने फौरन इलाज की सुबिधाएं उपलब्ध कराईं मगर मौत का सिलसिला जारी रहा।
देखते ही देखते आज सुबह तक मरने वालों की संख्या 107 तक पहुंच गई। आधिकारिक बयान की मानें तो अब भी 100 लोग अस्पताल में भर्ती है जिनमें ज्यादातर लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वाले लोगों में ज्यादातर मोगराहाट इलाके के हैं। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद गुस्साए लोगों ने अवैध शराब के ठिकानों पर तोड़फोड़ की। राज्य सरकार ने मरने वालों के परिवार को 2-2 लाख रुपए के मुआवजा देने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications