लोकपाल बिल इसी सत्र में लाने की कोशिश में सरकार
दिल्ली।
लोकपाल बिल पर बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक के बेनतीजा होने के बाद इसी सत्र में इसके पास होने का संभावना कम ही नजर आ रही है। संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के पूरा होने में अब केवल 7 दिन बचे हैं। जिससे लोकपाल बिल पास करवा पाना बहुत मुश्किल है। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार कोशिश कर रही है कि लोकपाल बिल को इसी सत्र में पेश किया जाए। पीएमओ में राज्यमंत्री वी नारायण सामी ने कहा कि सरकार लोकपाल बिल पर कानूनी राय ले रही है। id="toptextpromo">लोकपाल
बिल पर चर्चा करने के लिए सरकार रविवार को केबिनेट की बैठक बुला सकती है। सरकार का कहना है कि सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने लोकपाल बिल पर अपना पक्ष रखा है। सरकार अन्य दलों के विचारों पर भी गौर कर रही है। इन सभी चर्चाओं पर विचार करने के बाद ही लोकपाल बिल पर कोई आखिरी फैसला लिया जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लोकपाल
बिल पर बुधवार को जो सर्वदलीय बैठक हुई थी। उसमें सभी पार्टियों में सीबीआई को लेकर सबसे ज्यादा पेंच फंसे हैं। जिसमें सीबीआई निदेशक की नियुक्ति से लेकर इससे जुड़े कई मामलों पर मतभेद रहे। सरकार सीबीआई को अपने नियंत्रण में रखने की बात कह रही है वहीं विपक्ष इसे स्वतंत्र बॉडी बनाने की मांग कर रहा है। हालांकि ज्यादातर पार्टियां भी सीबीआई मामले पर अन्ना हजारे की मांगों से सहमत नजर नहीं आ रही हैं। अब देखना है कि अगर सरकार इस सत्र में लोकपाल बिल को पेश नहीं करा पाती है तो अन्ना हजारे सरकार पर कैसे हमले बोलते हैं। वैसे अन्ना हजारे ने कहा है कि सरकार को लोकपाल बिल के लिए शीतकालीन सत्र बढ़ाना चाहिए।











Click it and Unblock the Notifications