अमर सिंह को वापस लेने का सवाल नहीं उठता: मुलायम
दिल्ली।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पूर्व महासचिव और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की वापसी से जुड़ी अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि सिंह को पार्टी में वापस लेने का सवाल ही नहीं है। यादव ने आज दिल्ली के प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा, अमर सिंह को पार्टी में वापस लेने का सवाल नहीं उठता। सपा मुखिया से अमर सिंह की वापसी की संभावनाओं के बारे में पूछा गया था। id="toptextpromo">कभी
पार्टी में नंबर दो रहे अमर सिंह को सपा ने पिछले साल पार्टी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए बाहर कर दिया था। उनके साथ ही अभिनेत्री और सांसद जया प्रदा को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया था। पिछले दिनों सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद के कांग्रेस में शामिल होने बारे में यादव ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस मेरी पार्टी को तोड़ने का प्रयास नहीं करे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
कांग्रेस का नुकसान होगा। उन्होंने कहा, रशीद मसूद ने पहली बार पार्टी नहीं छोड़ी है। वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। वैसे मैं इतना कह सकता हूं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी आज भी मजबूत स्थिति में है। मालूम हो कि अमर सिंह के सपा में वापसी करने की अटकलें कई बार लगती आईं हैं मगर चाहें वह अमर सिंह हो या फिर मुलायम सिंह, दोनों लोगों ने इस बात का हमेशा से खंड़न किया है।











Click it and Unblock the Notifications