अनगर्ल आरोप लगाने पर भी जनता का सहयोग नहीं पाएगी कांग्रेस: बसपा

Uttar Pradesh Chief Minister Mayawati
लखनऊ। प्रदेश में आकर बसपा को भ्रष्टाचारी व जनता का उत्पीडऩ करने वाली सरकार कहने वाले राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बहुजन समाज पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के नेता उसके खिलाफ आधाहीन आरोप लगा रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार अकंठ भ्रष्टचार में डूबी है लेकिन वह दूसरों पर आरोप लगा अपने कारनामों को छिपाने का प्रयास कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि जनता का ध्यान केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार से हट जाए इसके लिए वह बसपा के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

इस प्रकार के बयान देने के बाद भी कांग्रेसी नेता जनता को अपनी ओर नहीं कर सकेंगे क्योंकि जनता हकीकत से परिचित है। यूपी के पांच दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस महासचिव ने बदाएं, अलीगढ़ व एटा में बसपा के खिलाफ जमकर बोला। बसपा को हमेशा भला बुरा कहने वाले राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर माया सरकार को प्रदेश की हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया। राहुल के आरोपों को सुनने के बाद देर शाम बहुजन समाज पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया दी।

बसपा प्रवक्ता ने कहा कि विधानसभा के आगामी चुनाव को देखते हुए सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं मिलने से बौखलाये कांग्रेसी नेता अनर्गल आरोपों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी की गलत आॢथक नीतियों के कारण देश में चारों ओर गरीबी और बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि जब तक केन्द्र अपनी नीतियों में सुधार नहीं करेगी तब तक देश की जनता को राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण राज्य के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है।

लोग मजबूरी में दूसरे राज्य जाते हैं तो कांग्रेस के नेता उनका मजाक उडाते हैं। यही वजह है कि राज्य की जनता ने पिछले दो दशकों से कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया हुआ है। देश व राज्य की बदहाली के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए बसपा ने कहा कि राज्य में बचाखुचा जनाधार बचाने के लिए कांग्रेसी नेता आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी को कोई लाभ नहीं मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+