प्रधानमंत्री ने दिया गरीबों के आवास पर जोर

प्रधानमंत्री का शहरी गरीबों के लिए आवास पर जोर, रिण गारंटी कोष जल्द प्रधानमंत्री मनामोहन सिंह ने आज यहां जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (जानुरम) पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि शहरी विकास की किसी भी रणनीति में गरीबों के लिए आवासीय सुविधाओं का विकास बहुत जरूरी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नगर नियोजकों को सोच का पुराना ढर्रा छोड़ना होगा। पुरानी वृहद योजनाओं में गरीबों के आवास और रोजगार की जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया जाता था। उन्होंने कहा गरीबों के लिए आवासीय सुविधाओं के विकास को विकास शहरी विकास की किसी भी रणनीति का अहम हिस्सा बनाना होगा।
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि इसी वित्त वर्ष में सरकार गरीबों को कर्ज की सुविधा दिलाने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का एक क्रेडिट रिस्क गारंटी कोष स्थापित करेगी। उन्होंने शहरी गरीबों को खुद का आवास सुलभ कराने और शहरों को मलिन बस्तियों से मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इसी साल शुरू की गयी राजीव आवास योजना की सफलता के लिए गरीबों को बैंक रिण की सुविधा दिलाना बहुत जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications