लालू के बेटी बनेगी सपा के घर की बहु

समारोह में लालू प्रसाद, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी पुत्री मिसा, निशा, चंदा, लक्ष्मी, के अलावा उनके पुत्र एवं करीबी संबंधी मौजूद थे। बहुत ही सादे ढंग से आयोजित इस समारोह में मीडिया के प्रवेश की अनुमति नहीं थी और इसे बेहद पारिवारिक मामला बताया गया।
उत्तरप्रदेश सपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र यादव के पुत्र 26 वर्षीय राहुल यादव ने स्विटजरलैण्ड से होटल मैनेजमेंट और एमबीए किया हैं। जबकि लालू प्रसाद की चौथी पुत्री रागिनी ने बीटेक की पढ़ाई की है। लोगो को ऐसी आशंका थी कि सगाई बिहार से संपन्न होगी लेकिन लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में कुछ संबंधियो की मौजूदगी में ही संपन्न कराया। यहां तक कि मीडिया को भी इससे दूर रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications