संसद में काले धन पर प्रणव दा का जवाब

Govt serious on Black money issue: Pranab
दिल्‍ली। लोकसभा में काले धन मामले पर विपक्षी दलों के तीखे हमलों के बाद सरकार ने इस पर अपनी सफाई पेश की। सदन में काले धन पर सफाई देते हुए वित्‍तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि सरकार के पास विदेशों में जमा काले धन पर कोई काल्‍पनिक आंकड़ा नहीं है। वित्‍तमंत्री ने कहा कि काले धन का पता लगाने के लिए सरकार ने 3 संस्‍थाओं को जिम्‍मा सौंपा है। लोकसभा में काले धन पर जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि यह कहना गलत है कि यूपीए सरकार कालेधन मामले पर गंभीर नहीं है। उन्‍होंने कहा कि डबल टैक्‍सेशन के मामले पर विदेशी देशों से 82 समझौते हुए हैं।

मुखर्जी ने कहा कि हम विदेशों में जमा काले धन पर आंकलन कर रहे हैं। जिसकी हमें कुछ जानकारियां मिली हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारे पास कुछ खातों की जानकारी है जिसे हम सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। काले धन पर मजबूरी को गिनाते हुए वित्‍तमंत्री ने कहा कि सरकार को दूसरे देशों की शर्तों के मुताबिक काम करना होता है। उन्‍होंने कहा कि दूसरे देशों की शर्तों के हिसाब से उन्‍होंने उन देशों से कुछ समझौते किए हैं जिन देशों में भारत का काल धन जमा है। इस पर आंकड़े पूरी तरह आकलन के बाद ही पेश किए जा सकते हैं।

प्रणव मुखर्जी ने कहा कि विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने के लिए स्विटजरलैंड की सरकार से बातचीत चल रही है। उन्‍होंने कहा सरकार के पास इस समय लगभग 70 खातों की जानकारी है। जिनकी छानबीन की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि काले धन के लिए उन्‍होंने जो समझौते किए हैं उससे उन्‍हें काले धन पर कई अहम जानकारियां अगले साल जनवरी में मिलेगी। वित्‍तमंत्री ने कहा कि वे किसी और देश से ये जानकारियां बांट नहीं सकते हैं। जिस वजह से अभी तक इन जानकारियों को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। पढ़ें आगे की खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+