सरकार को विदेशों में जमा 66, 000 करोड़ रूपए की जानकारी: प्रणव

66000 crore rupees in swiss bank as black money: Pranab
दिल्‍ली। काले धन मामले पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस जारी है। बीजेपी द्वारा स्‍थगन प्रस्‍ताव पेश होने के बाद शुरू हुई इस बहस पर विपक्ष के सरकार पर हमलों के बाद सरकार ने इस पर अपना पक्ष रखा है। वित्‍त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि लाल कृष्‍ण आडवाणी को काले धन की जानकारी कहां से मिली उन्‍हें इसकी जानकारी नहीं है। काले धन के आंकड़ों पर जवाब देते हुए प्रणव मुखर्जी ने कहा कि सरकार के पास काले धन के रूप में जमा 66000 करोड़ रुपए की जानकारी है। जबकि लाल कृष्‍ण आडवाणी ने कहा था कि देश का 25 लाख करोड़ रुपया विदेशों में जमा है।

प्रणव मुखर्जी ने कहा कि सरकार ने विदेशो में जमा काले धन को वापस लाने के लिए कई देशों संग समझौते किए हैं। इन समझौतों के तहत हम किसी भी तरह की जानकारी का खुलासा नहीं कर सकते हैं। वित्‍तमंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार ने फ्रांस से समझौता किया है। फ्रांस सरकार ने समझौते के समय शर्त रखी थी कि जांच पूरी होने तक इस मामले की कोई भी जानकारी लीक नहीं की जा सकती है। उन्‍होंने कहा कि इस मामले पर फ्रांस ने कई जानकारियां दी हैं और अभी स्विटरजरलैंड से जानकारियां आनी बाकी हैं।

मुखर्जी ने कहा कि विदेशी देशों संग समझौतों की मजबूरियों के चलते वे इस समय कोई भी खुलासा नहीं कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि हमें उम्‍मीद है कि अगले साल अप्रैल तक हमें काले धन के मामले में कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। जिसके बाद विदेशों में काला धन जमा करने वाले खाता धारकों के नाम उजागर किए हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार के पास अभी तक जो जानकारियां हैं उसके हिसाब से किसी भी सांसद को विदेशी बैंकों में धन जमा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+