काले धन पर मुंह बंद रखने के लिये मिला था बड़ा ऑफर: रामदेव

नेटवर्क 18 के सहयोगी चैनल लोकमत के संपादक निखिल वागले से खास बातचीत के दौरान योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि पहले तो सरकार ने उन्हें तोड़ने की पूरी कोशिश की मगर जब उनका हौसला कम नहीं पड़ा तो वह उन्हें लुभावने ऑफर देने लगे। रामदेव ने कहा कि सरकार के खिलाफ बताने के लिये उनके पास बहुत कुछ है मगर वह सही समय आने का इंतजार कर रहे हैं।
बाबा रामदेव से जब यह पूछा गया कि वह सही समय कब आयेगा तो उन्होंने तपाक से कहा कि वह इन सभी बातों का खुलासा लोकसभा चुनाव के दौरान करेंगे। मालूम हो कि बीते 4 जून को बाबा रामदेव ने विदेशों पर पड़े काले धन को देश वापस लाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। उस रात ही बाबा सरकार ने उनके अनशन को कुचलने के लिये लाठीचार्ज करवा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications