राहुल को काला झण्डा दिखा रहे दर्जन भर सपाई गिरफ्तार

अपने पांच दिवसीय प्रदेश दौरे की शुरूआत उन्होंने बदायूं में एक जनसभा से की जहां उन्होंने एक बार फिर माया सरकार को कोसते हुए प्रदेश के हालात के लिए मायावती को जिम्मेदार ठहराया। इसके उपरान्त उन्होंने एटा की ओर कूच किया जहां सपा कार्यकर्ताओं ने राहुल का स्वागत काला झण्डा दिखाकर किया। राहुल को काला झण्डा दिखाकर अपना विरोध जताने वाले सपा कार्यकर्ताओं ने राहुल की जनसभा में हंगामें का भी प्रयास किया लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। पुलिस ने सपाइयों को ऐसा करने से पहले ही पकड़ लिया। जनसभा में हंगामा करने के आरोप में करीब 12 सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने सभी सपाइयों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया तो कांग्रेसी नेताओं ने इसे विरोधियों में कांग्रेस की दहशत बताते हुए कहा कि विरोधी दल कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से घबरा गयीं हैं जिससे वह इस प्रकार की हरकतें कर रही हैं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सपा ही नहीं बसपा व भाजपा सभी कांग्रेस से भयभीत हैं और सभी को ऐसा लगने लगा है कि जनता तो अब कांग्रेस के साथ है ऐसे में उनका चुनाव मैदान में ठटे रहना मुश्किल हैं और इसी बौखलाहट में विरोधी अनाब-शनाब हरकतों पर उतर आए हैं।
जब राहुल का काफिला अलीगढ़ पहुंचा तो वहां क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव से मिलने का प्रयास किया लेकिन वह इसमें सफल नहीं होसके। राहुल न मिल पाने से आक्रोषित कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोककर नारेबाजी करनी शुरू कर दी जिसे देखा कांग्रेस के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझबुझाकर शांत कराया।












Click it and Unblock the Notifications