बीस-बीस लाख रुपया लेकर टिकट दिला रहे हैं पुनिया

विधान सभा चुनाव हो या फिर लोक सभा चुनाव टिकटों के बिकवाली होना आम बात है। हमेशा ही यह आरोप लगते रहे कि राजनैतिक दल पैसे लेकर टिकट देते हैं लेकिन इस बार यह आरोप कांग्रेसी सांसद पीएल पूनिया पर लगा है आरोप कांग्रेस की ही रानी कन्नौजिया ने लगाया है जिन्हें कुछ समय पूर्व बाराबंकी में पार्टी को विधान सभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया था।
राजनैतिक समीकरण बदलने के बाद उनका टिकट काट दिया गया। टिकट काटे जाने की सूचना मिलने के बाद से रानी कन्नौजिया काफी नाराज चल रही थीं। पहले पहल तो उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि आखिर ऐसा क्यों किया गया और वर्षों पाटी्र की सेवा करने के बाद आखिकार रातों रात ऐसा क्या हुआ कि उनकी उम्मीदवारी समाप्त कर दी गयी। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी जगह किसी ऐसे उम्मीदवार को खड़ा किया जा रहा है जिसके पीछे कांग्रेसी सांसद पीएल पुनिया का हाथ है।
कुछ और बातों का पता चलने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि श्री पुनिया टिकटों के लिए पैसा वसूल रहे हैं। रानी कन्नौजिया ने आरोप लगाया कि श्री पुनिया विधान सभा चुनाव में टिकट के बदले 20-20 लाख रुपये तक वसूल रहे हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर टिकट के पैसा नहीं देंगी तथा वह इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं से बात करेंगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि उनकी मांग न मानी गयी और उनकी उम्मीदवारी बहाल न हुई तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगी तथा कांग्रेस के खिलाफ काम करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications