इमारत से गिरकर मजदूर की मौत

uttar pradesh
कानपुर। शहर के कल्याणपुर इलाके में निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। इस पर उसके परिजनों ने काफी हंगामा किया और देर रात समझौता के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नौबस्ता बैरी निवासी मजदूर मोहम्मद रजोल उर्फ नूरबख्श (32) कल्याणपुर में एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था।

कल शाम पांचवीं मंजिल पर काम करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह नीचे जा गिरा। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नूरबख्श के परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद साथी मजदूरों और परिजनों ने शव रखकर काफी हंगामा किया तथा मुआवजे की मांग करने लगे।

बवाल बढ़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और उसने मजदूर के परिजनों तथा ठेकेदार के बीच समझौता करा दिया। इसके तहत ठेकेदार ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तब जाकर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+