यूपी में कोहरा बढ़ा, सड़क व रेल यातायात प्रभावित

Dense fog paralysis traffic in Uttar Pradesh
लखनऊ। सर्दी की चादर धीरे-धीरे प्रदेश को अपनी गिरफ्त में लेती जा रही है। पिछले दस दिनों पारा लगातार गिर रहा है तथा लगातार बढऩे वाले कोहरे और सर्द हवाओं ने सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात यह हैं कि लोग शाम होते ही घरों में दुबके जा रहे हैं। सोमवार की रात होते-होते राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में घना कोहरा छा गया और दृश्यता दस मीटर या उससे भी कम हो गयी जिसके चलते यातायात थम सा गया। ज्ञात हो कि रविवार को ताज नगरी आगरा में पारात सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो अब तक का सबसे ठण्डा दिन रहा।

राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरे और ठंड से आम जनजीवन प्रभावित रहा। देवरिया के भटनी इलाके में ठंड से दो लोगों की मृत्यु हुई जबकि कुहरे से होने वाले हादसे में फैजाबाद के इनायतनगर में तीन मोटरसायकिल सवार की ट्रक से टक्कर लगने से मृत्यु हो गयी। बीती रात नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर जिले में ठंड से दो लोगो की मृत्यु हो गयी थी।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान आगरा में तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बांदा में तापमान 8.4 डिग्री, कानपुर में 8.8 डिग्री, इटावा में 9 डिग्री, लखनऊ में 9.3 डिग्री, इलाहाबाद में 10 डिग्री, मेरठ में 11.1 डिग्री, सुल्तानपुर में 10.7 डिग्री तथा बरेली में 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर पश्चिम हवाओं का दौर चलने से ठंड में आंशिक तेजी आ सकती है।

अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि राज्य के उत्तरी क्षेत्र को छोड़कर शेष भाग में कोहरे में कमी आयेगी। उधर कोहरे के कारण रेल तथा सड़क यातायात दिन भर प्रभावित रहा। लखनऊ को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा पूर्वोत्तर से जोडऩे वाले रेलमार्ग पर लम्बी दूरी की कई रेलगाडियां दो से बारह घंटे के विलंब से चल रही है।

मालदा टाउन से नई दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस अपने तय समय से पांच घंटे से अधिक विलंब से चल रही थी जबकि अमृतसर को जाने वाली आम्रपाली तीन घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस तथा हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस दो-दो घंटे के अलावा जबलपुर एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक की देरी से चल रही है। इस प्रकार बढऩे वाले कोहरे ने आम आदमी के जीवन को प्रभावित कर दिया है जबकि कई समाजसेवी संस्थाओं ने सड़क पर रैन बसेरे लगवाने शुरू कर दिए हैं जबकि जिला प्रशासन अलाव अलवाने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+