यूपी चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची आज

इसका कारण बताया जा रहा है कि सूची में अपने समर्थकों का नाम डलवाने के लिए कई बड़े नेता चुनाव समिति पर दबाव बनाए हुए हैं। जो नेता चुनाव समिति को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं उसमें गोरखपुर से सांसद योगी आदित्य नाथ नाम सबसे ऊपर है। सूत्रों ने बताया कि आदित्य नाथ ने अपने समर्थकों की जो सूची सौंपी है उसमें दो दर्जन लोगों के नाम हैं। इस सूची में कुछ नाम ऐसे भी हैं, जिन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की महारैली के ठीक पहले पार्टी के पोस्टर फाड़ कर हंगामा किया था।
गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव में भी आदित्यनाथ के दबाव में पार्टी ने कुशीनगर से विजय दुबे व बस्ती से वाईडी सिंह को उम्मीदवार बनाया था। बाद में दोनों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें से विजय दुबे इस बार कांग्रेस से उम्मीदवार हैं, जबकि वाईडी सिंह विधान परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ लड़ चुके हैं। मंगलवार शाम को केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक के बाद जारी होने वाली पहली सूची में पार्टी अपने अधिकांश मौजूदा विधायकों के साथ प्रमुख नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है।
पार्टी में कुछ लोगों का मत प्रमुख नेताओं को बाद में घोषित करने का है, लेकिन एक वर्ग पहले ही दौर में उनके नामों को घोषित कर माहौल बनाने के पक्ष में है। इनमें कलराज मिश्र, सूर्य प्रताप शाही, ओम प्रकाश सिंह, हुकुम सिंह व केशरी नाथ त्रिपाठी के नाम प्रमुख हैं। वैसे कुछ नेता चाहते हैं कि पहली ही सूची में ज्यादा से ज्यादा लोगों का नाम इस सूची में फाइनल कर दिए जाए हो जाए जिससे उम्मीदवारों के नाम जारी करने में पिछड़ी भाजपा कुछ आगे निकल सके।












Click it and Unblock the Notifications