नर्सिंग होम की छत से गिर कर मरीज की मौत

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस कार्रवाई में दो पत्रकार घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनोरोग का शिकार अरविंद चक्रवर्ती (68) ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे नर्सिंग होम की छत से कथितरूप से छलांग लगा दी और एसएसकेएम अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल सूत्रों का कहना है कि चक्रवर्ती ने आत्महत्या की है जबकि स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि मधुमेह का शिकार चक्रवर्ती उस दरवाजे से छत पर कैसे जा सकते हैं जो संभवत: बंद होगा। लोगों ने नर्सिंग होम के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए एक सड़क को जाम कर दिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications