मस्जिद से हट सकते है लाउडस्पीकर

अति-राष्ट्रवादी पार्टी यिस्राइल बेइतीनु की सांसद एनास्तासिया मिशेली की ओर से प्रस्तावित यह मुअज्जिन कानून सभी धर्मस्थलों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करता है। गौरतलब है कि लाउडस्पीकर का उपयोग सबसे ज्यादा मस्जिद में होता है। वहां दिन में पांच बार नमाज के अजान दी जाती है।
दैनिक हारेत्ज के अनुसार, नेतनयाहू ने इस प्रस्तावित कानून पर विचार-विमर्श के दौरान सत्ताधारी दल लिकुद पार्टी से कहा कि यूरोप से ज्यादा उदार होने की आवश्यकता नहीं है। लिकुद पार्टी के मंत्रियों लिमोर लिवनात, दान मेरीदोर और माइकल इतान ने इस कानून की कड़ी आलोचना की है। इसके बाद नेतनयाहू ने इसपर तय चर्चा स्थगित कर दी है। एनास्तासिया मिशेली का दावा है कि यह धार्मिक या सांस्कृतिक मुद्दा नहीं है, यह केवल लोगों को इन आवाजों से होने वाली परेशानियों और पर्यावरण का मुद्दा है।












Click it and Unblock the Notifications