भ्रष्‍टाचार बना दुनिया का सबसे हॉट टॉपिक

Social Activist Anna Hazare
दिल्‍ली। जहां बेरोजगारी और गरीबी की मार पूरी दुनिया में है वहीं इस समय का सबसे हॉट टॉपिक बन गया है। इस समय पूरी दुनिया में हर कोई भ्रष्‍टाचार पर ही चर्चा कर रहा है। भारत में तो इस मुद्दे पर सबसे ज्‍यादा चर्चा हो रही है। बीबीसी ने एक सर्वे कराया है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि इस समय दुनिया में सबसे ज्‍यादा चर्चा भ्रष्‍टचार पर ही हो रही है। जबकि बेरोजगारी दुनिया में सबसे तेजी से उभरता विषय बनता जा रहा है।

बीबीसी ने 23 देशों के 11,000 लोगों का सर्वे करने के बाद यह जानकारी दी है। बीबीसी वर्ल्‍ड सर्विस के 'द वल्र्ड स्पीक्स' के अनुसार भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा विमर्श किया जाने वाला मुद्दा बन गया है। यह सारा कमाल गांधीवादी अन्‍ना हजारे का है। जिन्‍होंने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ देशव्‍यापी अभियान चलाकर देश भर की जनता को इस ओर जागरुक कराया है। सर्वे के मुताबिक करीब एक चौथाई लोग पिछले चार सप्ताह से इसी मुद्दे पर बात कर रहे हैं। इसके अनुसार भारत के अलावा भ्रष्टाचार नाइजीरिया, इंडोनेशिया और पेरू में भी विमर्श का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहने वाले शब्दों में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के बाद गरीबी का स्थान है। इनके अलावा मुद्रास्फीति और उससे जुड़े अन्य विषय जैसे खाद्य मुद्रास्फीति, उर्जा मूल्य आदि समेत कई अन्य शब्द शामिल हैं जिनपर जोरदार चर्चा हो रही है। इस समय दुनिया भर में छाई मंदी पर भी चर्चा की जा रही है। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अन्‍ना हजारे के आंदोलन को पूरी दुनिया की मीडिया ने सराहा है। इतना ही नहीं अमेरिका ने भी अन्‍ना हजारे के इस अहिंसात्‍मक आंदोलन की तारीफ की थी। हाल ही में टाइम मैगजीन ने अन्‍ना हजारे के आंदोलन को टॉप 10 आंदोलनों में जगह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+