संसद हमले के दोषियों को तत्काल फांसी दी जाए: भाजपा

भाजपा महासचिव अनंत कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि जिन शहीदों ने देश के संसद की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिये, उसके दोषी अफजल गुरू को अब तक फांसी पर नहीं चढ़ाया गया। मुम्बई को निशाना बनाने वाला आतंकवादी अजमल कसाब को भी अब तक फांसी नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि संसद के मान की रक्षा करने वाले शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी प्रदान की जा सकेगी जब सभी देशद्रोहियों को फांसी पर चढ़ाया जाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने कहा कि संसद पर आतंकी हमले के 10 वर्ष गुजर चुके हैं लेकिन इसके दोषियों को अभी तक फांसी नहीं दी गई है। न्याय अगर समय पर नहीं मिलता है तो यह अन्याय होता है। इस मामले में बिना देरी किये न्याय होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications