बिरयानी के लिए पाक नागरिक को भारतीय जेल मंजूर

Pakistan came to India to go to jail
दिल्ली ( ब्यूरो)। एक पाकिस्तानी को कश्मीर की जेल का खाना इतना पसंद आया कि जेल से छूटने के बाद पाकिस्तान गया लेकिन कुछ ही दिन बाद फिर आ गया। ताकि उसे पकड़ कर पुलिस जेल में डाल दे, जहां अच्छा खाना मिल सके। सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन पाकिस्तानी शौकत अली तो यही कहता है। शौकत के मुताबिक कश्मीर की जेलों में बिरयानी मिलती है। पाकिस्तान में दो वक्त का भोजन भी मिल पाना कठिन है। वह गिरफ्तार होने के लिए चुपचाप एलओसी पर खड़ा था।

कश्मीर के अरनियां सेक्टर में वह पकड़ा गया था। भारतीय सीमा में दूसरी बार घुसे पाक नागरिक की पहचान शौकत अली (40) पुत्र बरकत अली निवासी सई जट्टा तहसील सियालकोट पाकिस्तान के रूप में की गई। सीमा पार भारतीय क्षेत्र में देखे जाने पर सीमा पर मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इस व्यक्ति को हिरासत में लिया। भारतीय क्षेत्र के पास पिलर 967 से शौकत अली को 193वीं सीमा सुरक्षा बल वाहिनी के जवानों ने हिरासत में लेकर इसकी तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कुछ नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी शौकत अली को जून 2008 में इसी स्थान से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया था। वर्ष 2010 में दो वर्ष की सजा काटने के बाद उसे वाघा बार्डर अमृतसर से वापस पाकिस्तान भेजा गया था। पूछताछ के दौरान इस युवक ने बताया कि पाकिस्तान में रहने के बजाय वह भारतीय जेल में रहना चाहता है, क्योंकि भारतीय जेल में पाक से बढ़िया खाना मिलता है।

यही कारण है कि उसने एक बार फिर सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। उसने बताया कि पिछली बार कशमीर जेल में उसकी काफी सम्मान मिला था। पाकिस्तानी होने के कारण मुझे बिरयानी दी जाती थी। जितने भी पाकिस्तानी कैदी हैं उनका काफी ख्याल रखा जाता है। हिरासत में लिए शौकत अली को अरनियां पुलिस थाना में पूछताछ के लिए सौंपा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+