राष्ट्रमंडल खेल के फ्लैट मांग रहे सांसद

कमलनाथ ने लोकसभा में सवालों के जवाब में कहा खेल गांव के फ्लैटों में अतिरिक्त निर्माण किया गया है और इस बारे में दिल्ली के उपराज्यपाल से बातचीत की जा रही है कि निर्माण कंपनी को किस तरह से सजा तय की जाए। समाजवादी पाटी के सांसद शलैंद्र कुमार ने कहा राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बनाये गये फ्लैट अभी तक किसी को भी अलाट नहीं किये गये है।
मै चाहता हूं कि फ्लैटों को अलाट कर दिया जाए और अनेक सदस्य (लोकसभा के सांसद) इन फ्लैटों को लेना चाहेंगे। कमलनाथ ने कहा इन फ्लैटों को संसद सदस्यों के देने की सरकार की कोई योजना नहीं है लेकिन अगर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार निर्देश दे तो इस बारे में विचार किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications