आज है कैबिनेट मीटिंग, लोकपाल बिल 20 को

Congress
नई दिल्ली। उम्मीद जतायी जा रही है कि 20 दिसंबर को लोकपाल विधेयक को संसद में पेश करने की तैयारी हो रही है। जिसमें कुछ परिवर्तन और शर्तों के तहत पीएम को शामिल किया जा सकता है। संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि विधेयक अब संसद के निचले सदन में मंजूरी के लिए 20 दिसम्बर को आ सकता है जिससे सदन के ऊपरी सदन को इस पर विचार के लिए भरपूर समय मिल जाये।

आपको बता दें कि संसद का यह सत्र 22 दिसंबर को खत्म हो रहा है। और अन्ना हजारे ने भी कहा कि अगर सरकार इस सत्र मे बिल नहीं लाती है तो 27 दिंसबर से उनका दीर्घकालिक अनशन शुरू हो जायेगा।

वैसे रविवार को अन्ना के तेवर और विरोधी पार्टियों की हरकत देखकर सरकार को सी ग्रुप और डी ग्रुप के अधिकारियों के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर हो गयी है। टीवी चैनलों के मुताबिक यूपीए सरकार प्रधानमंत्री और ग्रुप सी के कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे में लाने पर फिर से विचार कर सकती है। इसी के चलते वो आज बार फिर से मंगलवार को कैबिनेट बैठक कर सकती है।

उसके बाद वो अपना फैसला बुधवार को सर्वदलीय बैठक में सुनायेगी। आपको बता दें कि रविवार को अन्ना के मंच से सभी विरोधी दलों ने एक राग अलापते हुए सी और डी ग्रुप के कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे में रखने की बात कही है। यही नहीं इस बात की मांग अन्ना और अन्ना टीम भी कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सरकार लोकपाल में परिवर्तन करती है या नहीं या फिर एक बार फिर से वो अन्ना के बिल के टुकड़े-टुकड़े कर देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+