सीआरपीएफ के 5 हजार से अधिक जवान एड्स से पीडि़त

मंत्री ने कहा कि बल में 5,404 जवानों के त्वचा, हृदय, मानसिक रोग, अवसाद, उच्च रक्तचाप, एड्स, कैंसर जैसे रोगों से ग्रस्त होने की जानकारी मिली है जिसमें 136 महिलाएं हैं। असम राइफल्स के,177 जवान, सीआईएसएफ के 472 जवान, एसएसबी के 375 जवान, आईटीबीपी के 161 जवान, बीएसएफ के 27 जवान और एनएसजी के आठ जवानों के रोगग्रस्त होने की सूचना मिली है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2011 के दौरान विभिन्न रोगों के कारण सीआरपीएफ के 175 जवानों की मौत हुई जिसमें तीन महिलाकर्मी शामिल है जबकि सीआईएसएफ के 69 कर्मी, असम राइफल्स के 35 जवान, बीएसएफ के 31 जवान, आईटीबीपी के 17 जवान और एसएसबी के तीन जवान विभिन्न रोगों की चपेट में आकर मरे। मंत्री ने बताया कि इस संबंध में सरकार ने 180 गोपनीय परामर्श एवं जांच केंद्र स्थापित किये है और विभिन्न बलों में समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications