अन्ना हजारे की जान को खतरा, सुरक्षा बढ़ी

जिसके लिए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। अन्ना को दो पीएसओ और एस्कार्ट गाड़ी दी गयी है। आपको बता दें कि अन्ना को पहले ही जेड सुरक्षा दी गयी है। अन्ना को जान का खतरा है यह खबर पहले भी आ चुकी है, तब जब अन्ना को सुरक्षा दी जा रही थी तो अन्ना ने लेने से इंकार कर दिया था। लेकिन इस बार उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
खुफिया एजेंसी की छोड़े तो कुछ राजनैतिक लोगों ने तो खुले आम अन्ना को धमकी दी है कि वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आये तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। खैर अन्ना इस समय कड़ी सुरक्षा में हैं।
अन्ना के तेवरों से परेशान सरकार प्रधानमंत्री और ग्रुप सी के कर्मचारियों को लोकपाल के दायरे में लाने पर फिर से विचार कर सकती है। इसी के चलते वो आज बार फिर से मंगलवार को कैबिनेट बैठक कर सकती है। उसके बाद वो अपना फैसला बुधवार को सर्वदलीय बैठक में सुनायेगी।












Click it and Unblock the Notifications