अजीत ले सकते हैं शुक्रवार या रविवार को शपथ

देखना यह है कि प्रधानमंत्री 15 दिसंबर को मास्को रवाना होने से पहले उन्हें शपथ ग्रहण कराते हैं या वापसी के बाद। सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अजित सिंह की मुलाकात के बाद संकेत अगले दो दिन के भीतर ही शपथ ग्रहण के हैं, लेकिन कांग्रेस खेमे की तरफ से 18 दिसंबर को यह औपचारिकता पूरी होने की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस शपथ ग्रहण को प्रधानमंत्री की वापसी के बाद ही कराना चाहती है, लेकिन रालोद मान रहा है कि इसमें पहले ही बहुत देर हो चुकी है। बताते हैं कि समय को लेकर अभी भी खींचतान चल रही है, लेकिन कांग्रेस के शीर्ष पदस्थ सूत्रों का कहना है कि यह कोई मुद्दा नहीं है।
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि अजित सिंह ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संप्रग में शामिल होने की इच्छा प्रकट की थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में रालोद के पांच सदस्य हैं। इसके साथ ही संसद में यूपीए सरकार का आंकड़ा 272 से बढ़कर 277 हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications