गंदगी डालने की बात पर होटल मालिक की हत्या

Hotel Master Killed in Haryana
जींद। होटल में गंदगी डालने का विरोध करने पर एक होटल मालिक की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

सदर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह पुलिस ने मृतक के शव को सामान्य अस्प्ताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। गांव झांझ निवासी जसबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई सतपाल राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में अनुदेशक के पद पर कार्यरत था। उसने शुगर मिल के सामने होटल बनाया हुआ था।

जिसको गांव कुंगड़ भैणी (भिवानी) निवासी संदीप चला रहा था। रविवार को पड़ोसी धर्मपाल ने पशुओं की गंदगी होटल में फैंक दी। रविवार देर शाम सतपाल, उसकी पत्नी रीना, साला गांव रामकली निवासी विरेंद्र होटल पर गए हुए थे। उसी दौरान धर्मपाल पक्ष के लोगों ने उन पर लाठियों से हमला कर सतपाल की हत्या कर दी। जबकि सतपाल की पत्नी रीना, साला विरेंद्र तथा होटल संचालक संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने जसबीर की शिकायत पर धर्मपाल, उसके बेटे राजेश, अनूप, जगबीर, जितेंद्र, बलिंद्र, आजाद, बलराज, सतबीर, जगमहेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पक्ष के दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+