हिसार: पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

Ex Village Head Killed in Hisar, Haryana
हिसार। हांसी के पुठ्ठी मंगल खां के 38 साल के पूर्व सरपंच सुभाष जाखड़ की तोशाम रोड़ पर उनके कार्यालय में आधा दर्जन युवकों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या कर दी है। इस घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक अश्विन शैनवी ने घटना स्थल का निरक्षण किया।

जानकारी के अनुसार सुभाष जाखड़ आज सुबह ट्रक यूनियन के समीप स्थित भवन की प्रथम मंजिल पर बने अपने कार्यालय में बैठा हुआ था कि इस दौरान दो युवक आए और उन्होंने जाखड़ के साथ बैठकर चाय पी। इसके बाद सुभाष व दोनों युवक प्रथम मंजिल पर बने कमरे से निकलकर छत पर बने प्रांगण में आकर बैठ गए। बताया जाता है कि इसके कुछ समय बाद चार युवक सीढिय़ों के रास्ते से छत पर पहुंचे इससे पहले की सुभाष कुछ समझ पाता युवकों ने सुभाष पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी जो सुभाष की कनपटी, पेट, बाजू व छाती पर लगी।

अचानक हुए इस हमले में सुभाष को संभलने का भी मौका नहीं मिला। शरीर पर लगभग छह गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के दौरान सुभाष के पास बैठे उनके साथी राजपाल सिंघवा, मंदीप व कृष्ण ने एक छत से समीप लगते दूसरे भवन की छत पर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलवार युवक सुभाष की पिस्तौल व राईफल भी अपने साथ ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद छह युवक पिस्तौल को हवा में लहराते हुए सीढिय़ों से नीचे उतरे और दो मोटरसाईकिलों पर सवार होकर तोशाम चुंगी की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक अश्विन शैनवी, पुलिस उपाधीक्षक जयप्रकाश, सिटी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना संबंधी जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा। इस सम्बंध में जिला पुलिस अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए 315 व 12 बोर के पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इस सम्बंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+