पाक अमेरिका के लिए बंद करेगा हवाई क्षेत्र

गिलानी ने बीबीसी को दिए साक्षात्कार में कहा कि नाटो के आपूर्ति मार्गो से लगी नाकेबंदी तब तक नहीं हटाई जाएगी, जब तक अमेरिका के साथ रिश्ते के नए नियम नहीं तय हो जाते। यह पूछे जाने पर कि नाकेबंदी कुछ दिनों अथवा हफ्तों तक जारी रहेगी तो गिलानी ने जवाब दिया कि हफ्तों के लिए। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच विश्वसनीयता के अभाव को प्रतिबिंबित करते हुए गिलानी ने कहा कि हम मिलकर काम रहे हैं।
अब भी हम एक दूसरे पर यकीन नहीं करते। मेरा मानना है कि अभी हमें अपना रिश्ता सुधारने की जरूरत है। गिलानी ने संकेत दिया कि अमेरिका के साथ रिश्ते और अभियान को लेकर नए नियम तय करने पर काम कर रहे हैं। पाकिस्तान की सेना को पिछले महीने के भयंकर हवाई हमले की नाटो की अगुवाई वाली जांच में पारदर्शिता और उससे किसी ठोस नतीजे की उम्मीद नहीं है। अफगानिस्तान की ओर से छब्बीस नवंबर को सीमापार से हुए नाटो के हवाई हमले में मोहमंद कबायली क्षेत्र में सैन्य चौकियों पर 28 पाक सैनिक मारे गए थे जिसके बाद से पाक और अमेरिका के बीच संबंधों में तनाव बढ़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications