पार्टियों का अन्ना के साथ आना गलत नहीं: शरद

चाहे एक गोष्ठी हो या फिर एक खुला मैदान। यह अच्छी बात है कि जंतर मंतर पर भी सभी दलों ने ससंद की सर्वोच्चता पर जोर दिया। अपने 71वें जन्म दिन पर आयोजित एक समारोह के बाद उन्होंने पत्रकारों से यह बात कही। कल ही जनलोकपाल की मांग और स्थायी समिति की रिपोर्ट के विरोध में अण्णा हजारे के सांकेतिक अनशन के दौरान भाजपा समेत अनेक गैर कांग्रेसी दलों ने भी मंच पर मौजूदगी दर्ज कराई थी।
अण्णा हजारे द्वारा सुझाये गये जनलोकपाल बिल के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि सभी को अपने विचार देने का अधिकार है। यदि कोई अच्छे विचार प्रस्तुत करता है तो उसका स्वागत है। लेकिन अंतिम चर्चाओं और फैसलों के लिये संसद ही निश्चित स्थान है।












Click it and Unblock the Notifications