'डायन' महिला के मुंह में रखकर पटाखा जलाया

सूत्रों ने बताया कि उक्त महिला के मुंह में पटाखा रखकर जलाने वाला व्यक्ति घटना के बाद से फरार है। इस मामले में पीडित महिला के पुत्र केशव यादव ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस वैज्ञानिक युग में भी डायन या ऊपरी हवा जैसी कोई चीज होती है जैसे अंधविश्वास को लेकर बिहार राज्य में डाकन के नाम पर बीते 15 साल में करीब ढाई हजार महिलाओं को मार दिया गया।
हजारों महिलाओं को अपमानित करने के साथ प्रताडित अलग से किया जाता है। राज्य महिला आयोग ने डायन प्रथा के खिलाफ कानून बनाने का प्रस्ताव 2005 में ही दे दिया था लेकिन इसे आज तक कानून की दर्जा नहीं दिया गया। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वूमन के अनुसार, अशिक्षित महिलाओं, पिछड़े वर्ग की ग्रामीण महिलाओं की संपत्ति हड़पने या शोषण के लिए लोग उन्हें डाकन बता कर प्रताडित करते हैं। इसमें तंत्र-मंत्र के नाम पर लगातार शोषण के साथ मार-पीट तो होती ही है और साथ ही अपमानित भी किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications