वोट के लिए घूस लेने व देने वाले जाएंगे जेल

Culprit of bribe for vote will be sent to jail: Sinha
लखनऊ। चुनाव में पैसे लेकर वोट देना तथा पैसा देकर वोट खरीदना दोनों ही जुर्म होंगे। नये आदेश के तहत विधानसभा के आगामी चुनाव में मतदाताओं को पैसा देने और लेने वाले दोनों को दण्डित किया जायेगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा का कहना है कि कई बार इस प्रकार की शिकायत मिलती है कि उम्मीदवार वोटरों को पैसा बांटते हैं लेकिन इस बार उम्मीदवारों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। श्री सिन्हा ने कहा कि सिर्फ उम्मीदवार ही नहीं पैसा लेने वाला भी पकड़ा जाएगा।

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण होगा। चुनाव के मद्देनजर अभी से पार्टिंयां तैयारी कर रही हैं वहीं निर्वाचन आयोग ने भी कमर कस ली है। आयकर विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक सभी को सतर्क कर दिया गया है कि वह पार्टियों व उम्मीदवारों की गतिविधियों पर नजर रखें। श्री सिन्हा ने बताया कि राज्यस्तर पर मीडिया मानीटरिंग सेल की स्थापना की जायेगी जो राजनीतिक दलों और उसके प्रत्याशियों की कवरेज पर निगाह रखेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिसूचना की तिथि से ही व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और काल सेन्टर की स्थापना जिला स्तर पर होगी।

गांव एवं मजरा स्तर पर दबंगों तथा मतदाताओं को भयभीत करने वाले लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जायेगी। श्री सिन्हा ने बताया कि शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए बाहुबल के साथ साथ धनबल को भी रोका जायेगा। ज्ञात हो कि पिछले लोक सभा चुनाव के दौरान राजधानी के एक राजनेता ने एक समाचार पत्र को पैसा देकर खबरों के माध्यम से अपना व पार्टी का प्रचार कराया था। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए निर्वाचन अधिकारी निगरानी में जुट गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इस बार समाचार पत्रों पर भी नजर रखी जाएगी ताकि पैसा देकर प्रचार न किया जाए क्योंकि कई बार खबरों के माध्यम से दूसरे दलों के खिलाफ अभियान भी चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर को लखनऊ में एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें चुनाव सम्पन्न होने वाले राज्यों के अनुभवी अधिकारियों के साथ प्रदेश के निर्वाचन पुलिस आबकारी और आयकर विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+