कातिल कौन? एएमआरआई अस्‍पताल अग्निकांड में अब तक 90 मौत

90 dead in Kolkata hospital fire, industrialist owner arrested
कोलकाता। कोलकाता के सबसे मंहगे अस्‍पतालों में से एक एएमआरआई अस्‍पताल में शुक्रवार को कहर बरपा। तड़के लगभग साढ़े तीन बजे अस्‍पताल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे अस्‍पताल को अपनी चपेट में ले लिया। धुंए और आग से 90 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के इस आकड़े पर अभी अंतिम मुहर लगाना जल्‍दबाजी होगी क्‍योंकि अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है। खुद मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने हालात का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

मुख्‍यमंत्री ने मुआवजे के साथ ही साथ मृतक के घर वालों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है। पुलिस ने अस्पताल के प्रोपराइटर रवि तोडी, आर एस गोयनका, मनीष प्रशांत, डी एन अग्रवाल और एसके तोडी को गिरफ्तार कर लिया है। उल्‍ल्‍ेखनीय है कि 162 मरीजों वाले एएमआरआई अस्पताल में देर रात आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से अस्पताल के बेसमेंट में लगी और देखते ही देखते 8 मंजिला अस्पताल धुएं से भर गया।

अस्पताल की बिल्डिंग की हर मंजिल पर मरीज और उनके तीमारदार मौजूद थे। आग लगने के बाद अफरातफरी का आलम पैदा हो गया। आग इतनी भयंकर शक्ल अख्तियार कर चुकी थी कि फायर ब्रिगेड ने इसे बुझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन पूरी तरह से एयरकंडीशंड एएमआरआई अस्पताल से किसी को भी बाहर निकालना आसान नहीं था।

कोलकाता के बडे़ अस्पतालों में से एक एएमआरआई अस्पताल में लगी आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राहत व्यवस्था की कमान संभालनी पड़ी। साथ ही चार मंत्रियों को इस काम के लिए तैनात कर दिया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन जो आग लोगों के दिल में लगी है वो शायद ही बुझ पाये। ऐसे में अब सिर्फ एक ही सवाल पैदा होता है कि इस नरसंह‍ार का जिम्‍मदार और उन र्निदोषों का कातिल कौन है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+