मायावती वोट बैक के लिए शिलान्यास कर रही हैं: सपा

गौरतलब है कि 6 दिसंबर को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 55वीं पुण्यतिथि पर सीएम मायावती ने लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क में करीब 1500 करोड़ की 160 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
मंच से बोलते हुए मायावती ने कहा सारी राजनैतिक पार्टियों ने केवल दलितों का दोहन किया है। केवल बसपा पार्टी ऐसी है जिसने अपने दम पर चलना सीखा है और देश के दलितों को एक सम्मानजनक मंच दिया है।
कांग्रेस-सपा पर प्रहार करके मायावती ने कहा था कि वो जाति के आधार पर लोगों को दिवास्वप्न दिखा रहे हैं वरना पिछले 50 सालों से दलितों का विकास क्यों नहीं हुआ? हमारी सरकार सर्वजन हिताय, सवर्जन सुखाय हिताय के आंदोलन के तहत काम कर रही है। इसे विरोधी ताकतें दबाने की कोशिश कर रही हैं। विरोधी पार्टी के लोग बीएसपी सरकार को बदनाम करने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications