देश भर में स्थापित होंगे 77 पासपोर्ट सेवा केंद्र: अहमद

अहमद ने कहा कि 25 अक्तूबर को ब्रिटेन बार्डर एजेंसी ने एक अधिसूचना जारी की कि वह कुछ भारतीय वित्तीय संस्थानों से विद्यार्थी वीजा के प्रयोजन के लिए वित्तीय विवरणों को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने आरोप लगाया कि ये वित्तीय संस्थान संतोषपूर्ण ढंग से वित्तीय विवरणों को सत्यापित नहीं करती हैं। विदेश राज्य मंत्री ने टी एम सेल्वागणपति के एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि सरकार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में कार्य कर रहे विदेशी वैज्ञानिकों को वीजा जारी करने की दीर्घकालिक अमेरिकी नीति व प्रक्रियाओं की जानकारी है और अमेरिकी नीति सिर्फ भारत के लिए नहीं है।
अहमद ने कहा कि सरकार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दोनों पक्षों के वैज्ञानिकों के दौरे को सुगम बनाने की महत्ता से अमेरिका को अवगत कराया है। मंत्री से सवाल किया गया था कि क्या अमेरिका भारतीय वैग्यानिकों को बहुद्देश्यीय वीजा जारी नहीं करता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सूचित किया है कि वह अपने नियमों की रूपरेखा के अंदर भारतीय वैज्ञानिकों के दौरे को सुविधाजनक बनाएगा।












Click it and Unblock the Notifications