अन्ना का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है: एनसीपी

दरअसल पिछले दिनों कृषि मंत्री शरद पवार को हरियाणा के युवक हरविंदर सिंह ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्ना हजारे ने कहा था क्या एक ही थप्पड़... कह कर एक नयी बहस छेड़ दी थी।
इस बात पर संसद से लेकर सड़कों तक अन्ना हजारे के इस बयान की आलोचना हुई थी। लेकिन उसके बाद अन्ना ने अपने कथन पर माफी मांग ली थी। अन्ना हजारे ने दोबारा अपने ब्लॉग के जरिये अपनी बात को सही ठहराया है। अन्ना ने लिखा था कि उन्होंने शरद पवार के लिए जो कुछ भी कहा वो गलत नहीं है।
अन्ना हजारे ने कहा अगर ऐसा कहने से मैंने हिसा की है तो मैं इसे भी मानने के लिए तैयार हूं। क्योंकि अगर कड़े शब्द रूपी हथियार से हिंसा होती है वो लगातार इस का प्रयोग करते रहेंगे। क्योंकि अगर समाज में फैले भ्रष्टाचार का अंधकार उनके इन कथनों से दूर होता है तो यह कोई गलत बात नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications