हरियाणा की लोक गायिका ने फेसबुक पर ढूंढा दूल्हा

पहली ही बार में मनोज ने मधु शर्मा को अपना दिल दे दिया। इसके 17 दिन बाद मनोज ने मधु को शादी का ऑफर दिया जिसे उसने भी तुरंत स्वीकार कर लिया। 9 नवंबर को दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 10 नवंबर को बहादुरगढ़ के आर्य समाज में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली। मनोज हरियाणा जनहित कांग्रेस छात्र विंग की एमडीयू इकाई के प्रधान है तथा फिलहाल कानून की पढ़ाई कर रहे हैं।
इसके अलावा मनोज अखिल भारतीय मानव अधिकारी समिति के प्रदेश सचिव भी है। मनोज कौशिक ने बताया कि पहले उन्हें पता ही नहीं था कि मधु शर्मा लोक गायिका भी है। शादी की बात पक्की होने पर जब फोन पर बातों का सिलसिला चला तो उन्हें यह जानकारी मिली। अब दोनों को अपने रिश्तेदारों, दोस्तों व परिचितों के लिए नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को पार्टी का आयोजन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications