अब भाजपा ने दलितों पर फेंका पासा

Bharatiya Janta Party national president Nitin Gadkari
दिल्ली (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2012 को देखते हुए भाजपा ने भी अब दलितों पर पासा फेंकना शुरू कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर माया से दलितों का कोई सहयोग नहीं करने के कारण इस्तीफा मांगा। वहीं राज्य में एक बार फिर सत्ता में वापसी का फार्मुला दलित वोट के सहारे खोजना शुरू कर दिया है। गडकरी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस को जोर-शोर से मनाने के साथ ही साथ बसपा के दलित प्रेम से ज्यादा मूर्ति प्रेम पर हमला बोला।

पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो पैसा मूर्तियों पर खर्च किया जा रहा है, अगर वह दलितों के कल्याण पर किया गया होता, तो राज्य की दूसरी ही तस्वीर होती। भाजपा मुख्यालय में डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि कार्यक्रम कार्यक्रम में गडकरी ने उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार व मुख्यमंत्री मायावती को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य में केवल मूर्तियां लगाने से दलितों का कल्याण नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में केवल दलित वोटों की राजनीति हो रही है। उत्तर प्रदेश के दलित व किसानों से ज्यादा पैसा तो गुजरात के दलित व किसान कमा रहे हैं, क्योंकि वहां काम होता है, राजनीति नहीं। इस कार्यक्रम में भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी व अन्य प्रमुख नेता भी शामिल हुए।

वहीं उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार पर निकलीं उमा भारती ने भी खुलकर मायावती पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। प्रदेश में मायावती व राहुल गांधी के बीच शुरू हुई जुगलबंदी के जवाब में उमा के मैदान संभालने से प्रदेश का माहौल गरमा गया है। मायावती के उमा भारती को आयातित नेता कहने पर उमा ने दो टूक कहा है कि वे सन्यासी है और सन्यासी का कोई प्रदेश नहीं होता। मायावती इस तरह के बयान से मुद्दों को भटकाने के बजाए सीधा जबाव दें। भाजपा मायावती के उमा पर हमलों से खुश है। इससे प्रदेश में उमा बनाम माया माहौल चला तो वह राहुल गांधी के अभियान को झटका लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+