पीएम लोकपाल के दायरे में होंगे या नहीं, फैसला संसद के हाथ

उसने सीबीआई को भी लोकपाल के दायरे में नहीं रखा है। हां उसने कहा है कि लोकपाल सीबीआई पर नजर तो रखेगा लेकिन वो उसके काम में दखलांदजी नहीं करेगा। स्टैंडिग कमेटी के चेयरमैन अभिषेक मधु सिंघवी ने साफ किया कि सरकार लोकपाल बिल देशहित के लिए ला रही है ना कि किसी को खुश करने के लिए ला रही है।
इससे पहले संसद की स्थायी समिति ने लोकपाल बिल के मसौदे को पेश करने के लिए और वक्त ले लिया है। उसे आज संसद में बिल में पेश करना था लेकिन उसने राज्यसभा सभापति डॉ.हामिद अंसारी से और वक्त ले लिया है। अंसारी ने उन्हें शुक्रवार 12 बजे तक का समय दे दिया गया है।
हालांकि सिंधवी ने कहा कि उन्हें रिपोर्ट को अनुवाद करने और बाडिंग करने का समय चाहिए इसलिए उन्होंने वक्त मांगा है लेकिन इसे लापरवाही और देरी से नहीं जोड़ना चाहिए। गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर इस सत्र में लोकपाल बिल नहीं बनता है तो वो फिर से अनशन करेंगे। वैसे भी वो नाराज होकर 11 दिसंबर को जंतर-मंतर पर एक दिन का सांकेतिक अनशन करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications