सिब्बल की गुजारिश गूगल ने ठुकराई, फेसबुक ने स्वीकारी

गूगल ने कहा है कि वह कानून का पालन कर रही है इसलिए उसे कोई डर नहीं है तो वहीं फेसबुक ने कहा है कि वह भारत सरकार की चिंता को वह समझते हैं और जो साग्रमी उनकी शर्तो को पूरा नहीं कर रही होंगे वह उन्हें हटा देंगे। लेकिन वेबसाइट पर शिकंजे कसने की बात से लोग खुश नहीं है उनका कहना है कि यह व्यक्ति के मूलभूत अधिकार व्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है।
जबकि संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि यह किसी भी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन नहीं है। अश्लील टिपप्णियों को तत्काल भाव से वेबसाइट से हटाना चाहिए अन्यथा सरकार को ही कुछ गाइडलाइन तय कपनी होगी।
गौरतलब है कि इन दिनों भारत सरकार सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे फेसबुक, टि्वटर, गूगल, याहू और माइक्रोसॉफ्ट से बहुत नाराज है। इन साइट्स पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और धार्मिक हस्तियों के खिलाफ खुलकर आपत्तिजनक बातें लिखी जा रही है। जिसे लेकर कपिल सिब्बल ने इंटरनेट कंपनियो से अश्लील सामग्री हटाने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications