अनशन के लिए अन्ना होंगे 10 दिसंबर को दिल्ली रवाना

पठारे के अनुसार चिकित्सक ने हजारे को कुछ टैबलेट लेने के लिए कहा है और ये टैबलेट गांव भेजे जा रहे हैं। रालेगण सिद्धि हजारे का पैतृक गांव है। उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि अन्ना हजारे को किस तरह की स्वास्थ्य समस्या है। सू़त्रों का कहना है कि हजारे के पीठ में तेज दर्द है। हजारे ने पहले ही एलान कर रखा है कि अगर इस महीने के आखिर में उन्हें पुलिस की ओर से रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी
जाती है तो वह जेल में ही अनिश्चितकालीन समय के लिए अनशन पर बैठ जाएंगे।
अन्ना हजारे ने दो दिन पहले एलान किया था 27 दिसंबर से 8 दिनों के अनशन का एलान और लोकपाल के लिए सरकार को मनाने का अनुरोध अनशन तो 6 दिन बाद ही यानी 11 दिसंबर को है लेकिन इससे पहले अन्ना की तबियत बिगड़ गई है। अन्ना न किसी से मिले और न ही कमरे से बाहर आए। कही अन्ना की तबीयत इस आन्दोलन पर हावी न हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications