यूएस में सिक्‍ख पर गोरे युवक ने किया चाकू से वार

Sikh man stabbed at US airport
वाशिंगटन। 9/11 के बाद अमेरिका में सिक्‍खों को निशाना बनाने के मामले अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमेरिका में जब से ओसामा बिन लादेन की फोटो जारी हुई है तब से सिक्‍खों को उनके पहनावे की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। पगड़ी पहनने की वजह से लोग उन्‍हें भी आतंकवादी समझ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर सामने आया है जहां एक गोरे युवक ने एक सिक्‍ख को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।

यह मामला कैलिफोर्निया हवाई अड्डे का है जहां भारत की यात्रा पर आ रहे एक सिख पर एक गोरे युवक ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने अपराधी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। एक स्थानीय समाचार पत्र ने खबर दी है कि एक अधेड़ व्यक्ति पर फ्रेसनो योसेमिटे अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर चाकू से वार किया गया जिसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद भी उन्होंने भारत की अपनी यात्रा जारी रखी। पुलिस ने इस सिख व्यक्ति का नाम उजागर नहीं किया है।

फ्रेसनो सिटी पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट डॉन सकल ने बताया कि 26 वर्षीय गोरे हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। रविवार को जब पीडि़त पर हमला किया गया उस समय वह ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्‍ट्रेशन टर्मिनल के निकट अपने अनुवादक के साथ खड़ा था। समाचार पत्र ने खबर दी है कि पीडि़त और हमलावर के बीच कोई संवाद नहीं हुआ। हमलावर को फ्रेसनो काउंटी जेल में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+