सरपंच की घिनौनी करतूत, सरेआम महिला टीचर को जड़ा थप्पड़

लेकिन जब महिलाओं ने वहां से जाने के अकाली कार्यकर्ताओं के निर्देश को मानने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में नोंकझोंक शुरू हो गई। स्थायी नौकरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहीं शिक्षा गारंटी योजना (ईजीसी) की ये शिक्षिकाएं सांसद को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपना चाहती थीं। ईजीसी शिक्षिकाओं के नेता प्रीतपाल सिंह ने बताया कि इसके बाद धौला गांव के सरपंच बलविंदर सिंह ने वरिंदर कौर को पकड़ा और उन्हें कई चांटें मारे। उन्होंने महिला के साथ अशिष्ट व्यवहार भी किया और उनके बाल खींचे।
सरपंच के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई: मुख्यमंत्री
पंजाब के मुक्तसर जिला में एक कार्यक्रम के दौरान सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल के नेता बलविंदर सिंह ने स्थायी नौकरी की मांग कर रही एक महिला शिक्षिका को कथित रूप से चांटे मारे और उसके साथ अशिष्ट व्यवहार किया। राज्य सरकार ने नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इस नेता के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अमृतसर में मीडिया से कहा, मैं इस घटना की निंदा करता हूं। हम इस सरपंच के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications