जंतर-मंतर पर अन्ना के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे उनके विरोधी

हजारे के पूर्व ब्लागर राजू पारूलेकर ने आज कहा कि 10 दिसंबर से देश के विभिन्न भागों के युवा जंतर-मंतर पर हजारे और उनके समर्थकों के खिलाफ तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन में आएंगे। लोकपाल विधेयक के प्रावधानों को कथित तौर पर कमजोर करने के खिलाफ हजारे 11 दिसंबर को जंतर-मंतर पर उपवास करेंगे। उन्होनें कहा कि कार्यकर्ता हजारे का आमने-सामने सामना करेंगे। वे टीम अन्ना की जोर जबर्दस्ती वाली कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएंगे।
वे हजारे से उनकी टीम में किरण बेदी के बने रहने पर उनका दृष्टिकोण पूछेंगे, जिनके खिलाफ मामला चल रहा है। टीम पुनर्गठन पर हजारे से अलग होने वाले पारूलेकर ने कहा कि प्रदर्शनकारी अरविंद केजरीवाल के वित्तीय लेन-देन के बारे में भी सवाल उठाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन 23 दिसंबर से शुरू होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होगें, जिसमें कार्यकर्ता टीम अन्ना सदस्य अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण के आवास का घेराव करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications