हमारे घरों में है 50 लाख करोड़ का सोना

ग्लोबल अनुसंधान फर्म मैकक्वैरी की रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सोने के सौदे में भी नंबर वन बन गए हैं। जनवरी, 2010 से सितंबर 2011 के बीच कीमतों में 64 फीसदी इजाफे के बावजूद भी सोने की मांग बढ़ी है। बीते साल भारतीयों ने इसमें करीब 1,30,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह आंकड़ा बीते साल उनकी कुल 329 अरब डॉलर की कुल बचत से निकाला गया है।
उन्होंने इसका 8 फीसदी तक हिस्सा पीली धातु में निवेश किया। सोना देश के आयात की तीसरी सबसे बड़ी मद है। इसका नंबर कच्चे तेल और पूंजीगत सामान के बाद आता है। वर्ष 2010 में देश में 92 फीसदी सोने की आपूर्ति आयात से पूरी की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल की पहली तीन तिमाहियों में सोने की खपत पांच फीसदी की रफ्तार से बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications