चीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे भारत: उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चीन हमेशा से जम्मू व कश्मीर मामले पर अपनी दखलअंदाजी करता रहा है। चीन हमेशा से इस क्षेत्र को विवादित स्थान बताकर यहां की आवाम को गुमराह करने की कोशिश करता रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद पैदा करने के लिए एक तरफ वह कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताता है वहीं हमसे उम्मीद करता है कि हम ताइवान और तिब्बत के बारे में कोई प्रतिक्रिया न व्यक्त न करें। गौरतलब है कि हाल ही में चीन ने भारत को धमकाने के अंदाज में कहा था कि वह तिब्बत धर्मगुरु दलाईलामा को अपने देश में किसी भी धार्मिक प्रोग्राम के लिए मंच न दें।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चीन जहां भारत से एक चीन नीति का पालन करने की अपील कर रहा है वहीं खुद एक भारत की नीति का पालन करने से पीछे हट रहा है। भारत और चीन के बीच इस समय दक्षिणी सागर को लेकर विवाद चल रहा है। भारत इस इलाके में ताइवान के साथ मिलकर तेल खोजने का प्रोजक्ट चलाने वाला है। चीन इस इलाके पर अपना अधिकार जमा रहा है। वहीं भारत इस इलाके को किसी का भी नहीं बताकर तेल खोजने की बात कह रहा है। वैसे इस इलाके को लेकर चीन, ताइवान और फिलिपींस में विवाद चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications