अन्‍ना ने दिया नेताओं को अनशन से जुड़ने का न्‍योता

Social Activist Anna Hazare
दिल्‍ली। अक्‍सर लोग जब न्‍योता देते हैं तो वे लोगों के लिए अच्‍छे से अच्‍छे खाने का इंतजाम करते हैं। यहां हमारे देश के राजनेताओं को भूखे रहने के लिए न्‍योता मिला है। यह न्‍योता उन्‍हें दिया है भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जंग छेड़ने वाले अन्‍ना हजारे ने। सशक्‍त लोकपाल बिल को लेकर 11 दिसंबर को जंतर-मंतर पर एकदिनी अनशन पर बैठने वाले अन्‍ना हजारे ने कहा कि वे चाहते हैं कि जनता की आवाज संसद तक पहुंचाने वाले नेता भी उनके साथ उपवास करें। उन्‍होंने यह भी कहा कि वे उम्‍मी करते हैं कि इस दौरान नेता लोकपाल बिल पर अपने-अपने विचार भी देंगे।

टीम अन्ना अपने पूर्व के रवैये से पीछे हट गयी है जहां उसने अपने मंच पर किसी भी राजनेता को आने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। कार्यकर्ता किरण बेदी ने ट्वीट किया, 11 दिसंबर , जंतर मंतर पर लोकपाल पर बहस। आए , सुनिए , सवाल करिए और संदेह दूर करिए। राजनीतिक प्रतिनिधि बात रखने के लिए आमंत्रित हैं।

टीम अन्ना के एक प्रवक्ता ने बताया कि औपचारिक निमंत्रण राजनीतिक दलों को भेजे जा रहे हैं। हजारे सख्त लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर उपवास करने जा रहे हैं। पूर्व में हजारे ने कहा था कि वह अपने उपवास में किसी राजनेता को आमंत्रित नहीं करेंगे। उनका कहना था कि वह आकर प्रदर्शनकारियों के साथ बैठ सकते हैं लेकिन मंच पर आसीन नहीं होंगे और न ही भाषण देंगे। अब देखना है कि अन्‍ना के बदले हुए इन तेवरों का जवाब राजनेता किस तरह से देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+