सड़क हादसे में तीन की मौत, सात घायल

चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि बारात सूर्यगढ थाना क्षेत्र से चानन के रामसिर गांव जा रही थी। घायलों को सूर्यगढ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि जिले के रामगढ थाना अंतर्गत झलौना गांव के पास एक अन्य घटना में आज सुबह एक बस और बोलेरो के बीच आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये।
हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बस को फूंक दिया, जबकि चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को लखीसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई गयी है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। दोनों सड़क हादसों में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications