किशनजी की मौत का बदला, नक्सलियों ने की 11 की हत्या

वहीं उनहोंने देर रात बंद से ठीक पहले बोकारो और लातेहार में ही विभिन्न स्थानों पर आइईडी विस्फोट कर रेलवे लाइनें उड़ा दी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने पूर्व मध्य रेलवे के बोकारो जिले में गोमिया डुमरी के बीच रेलवे लाइन विस्फोट कर उडा दी । इसके अलावा उन्होंने लातेहार के छिपादोहर और हेडेगडा के बीच भी रेलवे लाइन का कुछ हिस्सा विस्फोट से उड़ा दिया जिससे कल रात से ही इन लाइनों पर रेल परिचालन ठप्प हो गया।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने कल शाम पाकुड के अमडापाडा थानांतर्गत पचुवाडा में पैनम पथ पर कोयला लदे तीन डंपरों को आग लगा दी। नक्सलियों ने हजारीबाग के नरकी और अर्जरी इलाके में भी चार कोयला लदे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मालूम हो कि कुख्यात नक्सली नेता किशनजी को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications