इंडियन जस्टिस पार्टी विधानसभा चुनाव में उतारेगी 150 उम्मीदवार

पार्टी की आज यहां हुई कोर कमेटी की बैठक में ऐसी लगभग 150 सीटें चिन्हित की गयी है, जिन पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतार सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस, पीस पार्टी, समाजवादी पार्टी और कौमी एकता दल जैसे दलों से तालमेल करने को तैयार है और इस संबंध में उनके नेताओं से बातचीत होती रहती है।
उदित राज ने कहा कि उनकी पार्टी जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों के साथ ही निजी क्षेत्र में भी दलितों और आदिवासियों को आरक्षण दिये जाने की मांग प्रमुखता से उठायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि लोकपाल कानून को सचमुच प्रभावी बनाना है तो उसकी समिति में भी दलितों को आरक्षण मिलना चाहिये और उनकी पार्टी चुनाव में इस मुद्दे को भी प्रमुखता से उठायेगी।












Click it and Unblock the Notifications